November 18, 2026

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के जामुनवाला में बोरे में बंद युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जतायी हत्या की आशंका

देहरादून

देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के गांव जामुनवाला में सड़क किनारे बोरे में एक शव मिला। जिसकी अभी पहचान नही हो पायी है।मौके पर पहुँची पुलिस साक्ष्य जुटाने में लग गई है। वहीं एसपी सिटी देहरादून शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी कुछ कहा नही जा सकता। यह क्राइम स्पॉट नही है। किसी और स्थान पर घटना को अंजाम दिया गया है। देखने पर अभी हत्या का ही मामला लग रहा है।

 

About Author