देहरादून
दिनांक 22-23/08/2026 की देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती, मस्जिद के पास एक व्यक्ति जो कांच से चोटिल हुआ है ,उसके साथियों द्वारा उसे उपचार हेतु इन्द्रेश अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी मृत्यु हो गई है।
उक्त सूचना पर रायपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर जानकारी की गई, मृतक युवक की पहचान इफ्तिखार के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक के शव की पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर FSL की टीम को बुलाकर घटनास्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कराते हुए आवश्यक भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गए।
घटना के प्रारंभिक जांच में आसपास के लोगों से पूछताछ में तथ्य प्रकाश में आये की मृतक व अनस आपस मे मित्र थे तथा शाम के समय अनस के आफिस में एक साथ बैठे थे, इस दौरान उन दोनों में दूध पीने को लेकर शर्त लगी तथा दोनों ने एक-एक किलो दूध पिया और आपस में जोर आजमाइश करने लगे। आपसी जोर आजमाइश में धक्का लगने से मृतक कांच के दरवाजे पर गिर गया और दरवाजे के शीशा टूट कर उसके दाहिने हाथ की बगल में घुस गया, जिससे अत्यधिक रक्त श्राव होने के कारण उसको तत्काल अनस एवं अन्य साथियों द्वारा इन्द्रेश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है, साथ ही अब तक प्रकाश में आये तथ्यों का अवलोकन करते हुए घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया जा रहा है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना रायपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। सम्पूर्ण प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के शामिल 03 नामजद अभियुक्तों को आँचल डेरी रोड रायपुर से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- आरीश पुत्र मोहम्मद तालीब निवासी – रक्षा विहार चूना भट्टटा थाना रायपुर उम्र – 28 वर्ष
2- अनस पुत्र नसीम अहमद निवासी रक्षा विहार चूना भट्टा थाना रायपुर उम्र 22 वर्ष
3- जावेद पुत्र नईम अहमद निवासी रक्षा विहार चूना भट्टा थाना रायपुर उम्र 23

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
उत्तराखण्ड के वास्तविक एवं सतत विकास के लिए राज्य के गांवों तक अवसंरचना एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक-दिनेश अग्रवाल
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ, आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश