
छत्तीसगढ़
पीआरएसआई की नेशनल काउंसिल की बैठक में वर्ष 2025 में 47 वें अधिवेशन के आयोजन की जिम्मेदारी देहरादून चैप्टर को दी गई। पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक ने देहरादून चैप्टर की सराहना करते हुए कहा कि ये सबसे सक्रिय चैप्टर में से है। उत्तराखंड राज्य अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है। नवंबर 2025 में उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। ऐसे में अगले वर्ष के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन देहरादून में किए जाने का निर्णय लिया गया है।
सहित सभी सदस्यों ने अगले राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारी देहरादून चैप्टर को देने पर डॉ पाठक और पीआरएसआई की नेशनल काउंसिल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती को बेस्ट सेक्रेटरी और उपाध्यक्ष ए एन त्रिपाठी को आउटस्टैंडिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ये पुरस्कार प्रदान किए।
पीआरएसआई का तीन दिवसीय 46 वा राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में सम्पन्न हुई। इसमें विभिन्न सत्रों में जनसंपर्क से संबंधित विषयों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।
अधिवेशन में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष ए एन त्रिपाठी, सदस्य वैभव गोयल, अनिल वर्मा, अजय डबराल, महेश, दीपक कुमार, ईशान और काजल ने प्रतिभाग किया।

More Stories
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग