देहरादून
उत्तराखंड में 2024 के नगर निकाय चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने एक अहम फैसला लिया है। आगामी चुनावों में मतदान प्रक्रिया बैलेट पेपर के माध्यम से होगी। इसके साथ ही, आयोग ने उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
आयोग के आदेश के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र के साथ एक शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें निम्नलिखित जानकारियाँ दी जाएंगी।
क्या उम्मीदवार पर कोई आपराधिक मामला है या वह दोषी पाया गया है। नामांकन से छह महीने पहले कोई लंबित आपराधिक मामला। उम्मीदवार की संपत्तियों, बैंक बैलेंस और देनदारियों का विवरण। आय के स्रोत और मासिक/वार्षिक आय का पूरा विवरण।
शैक्षिक योग्यता और आयकर संबंधी जानकारी।
यह जानकारी संबंधित जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की जाएगी और साथ ही जिले के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में भी इसका प्रकाशन कराया जाएगा।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक