देहरादून
त्यौहारी सीजन के दौरान आपराधिक /अवांछनीय गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सक्रिय होने की संभावना तथा संदिग्ध लोगों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने/ वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले कुल 805 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 534 वाहनों का चालान कर 293000 ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया, इस दौरान 103 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया तथा 168 वाहन चालकों के चालान कर मा० न्यायालय प्रेषित किये गए।
*कार्यवाही का विवरण :-*
कुल चालान – 805
सीज वाहन – 103
नगद चालान – 534
संयोजन शुल्क – 2,93,000
मा० न्यायालय को प्रेषित चालान – 168

More Stories
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकाला गया 60 किलोग्राम शहद
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार