
देहरादून
भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल पर एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत थाने पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उक्त मोबाइल खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग हेतु लगाया जाता है।
विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज 02/07/2026 को अलग-अलग कंपनियों के लगभग 02 लाख रू0 मूल्य के 08 मोबाईल फोनों को तथा कालसी पुलिस द्वारा 12 हज़ार रु० कीमत के 01 मोबाइल फ़ोन को सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये मोबाइलों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अभी तक लगभग 16 लाख रू0 मूल्य के 78 मोबाईल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये जा चुके हैं।*

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने व लड़ाई झगड़ा करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक, दबंगई दिखाने वाले 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भोपाल में उनके आवास पर शोक संवेदनाएं प्रकट की
सीएम धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दिखी देवभूमि की समृद्ध लोकसंस्कृति, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रवासी उत्तराखण्डी प्रदेश की पहचान और गौरव