देहरादून
दिनांक- 01/07/2026 को थाना सेलाकुई को प्रगति विहार क्षेत्र में 02 पक्षो के मध्य विवाद व मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर 02 पक्ष बीच सड़क पर सरेआम आपस में हो हल्ला कर लडाई झगडा कर रहे थे, जिन्हे पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, परन्तु दोनो पक्ष अत्यधिक उग्र होकर सडक पर शोर-शराबा करते हुए एक- दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। जानकारी में ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व में हुए विवाद से सम्बन्धित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों कन्हैया लाल पुत्र मोरमुकर सिंह निवासी प्रगति विहार सेलाकुई उम्र-38 वर्ष तथा दीपक सिंह पुत्र रामलाल सिंह निवासी प्रगति विहार सेलाकुई उम्र-42 वर्ष को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। साथ ही दोनों पक्षो द्वारा पूर्व मे हुए विवाद व लडाई झगडे के सम्बंध दिए गए प्रार्थना पत्रो पर थाना सेलाकुई पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- कन्हैया लाल पुत्र मोरमुकर सिंह निवासी – प्रगति विहार, सेलाकुई, उम्र-38 वर्ष
2- दीपक सिंह पुत्र रामलाल सिंह निवासी – प्रगति विहार, सेलाकुई, उम्र-42 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 विवेक भण्डारी, थाना सेलाकुई
2- कानि0 सोहन
3- कानि0 संजीत

More Stories
55 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में STF की कार्रवाई, 1 साइबर अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को दी शुभकामनाएं, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना