देहरादून
आज दिनांक 01/07/2026 को जनपद में नियुक्त निरीक्षक श्री राजेश साह तथा निरीक्षक श्री प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा दोनो अधिकारियों को पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
पिपिंग सेरेमनी के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
रायवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 12 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
हुड़दंगियों पर दून पुलिस ने कसी नकेल, सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार