देहरादून
आज दिनांक 01/07/2026 को जनपद में नियुक्त निरीक्षक श्री राजेश साह तथा निरीक्षक श्री प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा दोनो अधिकारियों को पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
पिपिंग सेरेमनी के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल होने का शौक दून पुलिस ने किया पूरा, सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाकर हुड़दंग करने वाले 8 युवको के विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही,वाहन सीज
पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यकाल में सबसे बड़ा लाभार्थी बना युवा वर्ग, रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर