
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 24/08/2026 को नेहरुकोलोनी क्षेत्र में पुलिस तथा एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजो को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई।
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन न कराने पर 03 स्पा सेंटरों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 30 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया।

More Stories
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, *बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल, *फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास