देहरादून
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है।
रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत बनबसा रेलवे के संबंध में मुख्यमंत्री के सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए रेलवे ने बनबसा स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों तथा श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।
बनबसा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से कुमाऊँ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

More Stories
दुकान के विवाद को लेकर हंगामा करने वाले 11 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
किराये के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला सहित 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संदिग्धों की तलाश हेतु फिर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान, पटेलनगर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान