
देहरादून
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के नाचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 05 अगस्त 2025 को जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06 अगस्त, 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली धमकने / वर्षा के अति तीव्र दौर का ‘यलो’ अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ड्यूटी ऑफिसर/अनु सचिव, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के कार्यालय पत्र सरख्या 556, SEOC/73/IMD [2015] दिनांक 05 अगस्त, 2025 में अवगत कराया गया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, हाईड्रोनेट डिवीजन नई दिल्ली के द्वारा दिनांक 05.08.2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घण्टो में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद देहरादून के कतिपय स्थानों में भारी वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने / बाढ़ का खतरे का पूर्वानुमान होने की संभावना व्यका की गयी है। वर्तमान में जनपद के समसा क्षेत्रों में महयम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन/त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 06. 08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 06.08.2025 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उका आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। यह आदेश न केवल विद्यालयी छात्र/छात्राओं अपितु विद्यालय प्रबन्धन /कार्मिकों पर समान रूप से लागू होगा। तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।
४०/ ( सविन बंसल) जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक