हल्द्वानी
नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने सैक्स रैकेट गिरोह का पर्दाफाश कर एक घर से तीन महिलाओं और दो पुरूषों के गिरफ्तार किया है। कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) में केस दर्ज किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
नैनीताल पुलिस को हल्द्वानी में कुछ महिलाओं द्वारा देह व्यपार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर कल एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल की प्रभारी को उ0नि0 मंजू ज्याला ने अपनी टीम के साथ प्रगति मार्केट, हीरानगर में एक आवासीय परिसर के दो मंजिले कमरे में छापा दो पुरूषों और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने पांचों आरोपियों गिरफ्तार कर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुनर्निमित) में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुमन इस रैकेट की मुख्य सरगना है तथा मो0 फिरास ग्राहकों को लाने का काम करता है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
(1) सुमन राजपूत w/o प्रेमपाल राजपूत नि0 आनन्दपुरी फेस 2 तल्ली बमौरी थाना मुखानी जनपद नैनीताल हाल कि0- मोहम्मद आकिल (मकान मालिक) प्रगति मार्केट हीरानगर कोत0-हल्द्वानी जनपद नैनीताल-उम्र-50वर्ष सरगना
(2) सीमा W/O सूरज नि0 संजय नगर, मल्ली बमौरी, थाना मुखानी जनपद- नैनीताल, उम्र- 47 वर्ष


More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ