देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में साइबर क्राइम सेल देहरादून की टीम द्वारा खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून के अलग-अलग स्थानों पर खोये हुए रू0 53,53,546/- (रु0 तिरेपन लाख तिरेपन हजार,पांच सौ छियालिस रू0) मूल्य के कुल-228 मोबाईल फोन बरामद किये गये।
आज दिनांक – 12/09/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने साइबर क्राइम सेल देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाईल फोनों को वापस पाकर उनके स्वामियों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा करते हुये आभार प्रकट किया गया।
*बरामदगी:-*
228 स्मार्ट मोबाईल फोन
*कीमत – रू0 53,53,546/- ( तिरेपन लाख तिरेपन हजार पांच सौ छियालिस रू0)*
*नोट:- मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल एवं थानों द्वारा CEIR पोर्टल पर पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल टीम जनपद देहरादून द्वारा मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है।*
*पुलिस टीम:-*
1- कुश मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ साइबर
2- अंकित कण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन्स,
3- निरीक्षक गिरीश चन्द्र शर्मा, प्रभारी साइबर क्राइम सैल
4- म0उ0नि0 निर्मल भट्ट
5- हे0का0 भरत सिंह रावत
6- म0का0 रचना निराला
7- कानि0 सूरज रावत
8- म0का0 रेनू कल्याण
9- हे0का0 किरन कुमार एसओजी
10- कां0 आशीष, एसओजी देहरादून
11- जनपद के थानों में नियुक्त CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मी
*अपील – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल फोन न खरीदें*

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ