देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड सह प्रभारी बांसुरी स्वराज भी उपस्थित रहीं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सूर्य उपासना के माध्यम से प्रकृति के सम्मान और लोककल्याण का संदेश देता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छठी मैया और सूर्य देव की उपासना से जुड़ा यह पावन पर्व समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमारी विविधतापूर्ण संस्कृति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।
इस अवसर पर उत्तराखंड बीजेपी की सह प्रभारी एवं लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, बिहारी महासभा अध्यक्ष लल्लन सिंह, सचिव चन्दन कुमार, जितेंद्र कुमार, सतेंद्र कुमार, प्रभात कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More Stories
*उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा,. राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया विधिवत शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग