हल्द्वानी
*हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को निर्देश दिये कि नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराई जाए। साथ ही प्रतिदिन स्ट्रीट लाईटों की मानिटरिंग भी की जाए।*
*मुख्यमंत्री धामी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम की आन्तरिक मार्गों को हर हाल में 15 दिसम्बर तक गडडामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा नगर निगम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द शुरू कर एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।*
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री धामी को बताया कि नगर निगम टैक्स की पारदर्शिता और आय को बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बडौदा से एमओयू किया गया है। उन्होने बताया हाउस टैक्स एवं कामर्शियल टैक्स को ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया नगर के प्रत्येक भवन की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है जिससे आने वाले एक माह में सभी लोग अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर चैक कर आनलाइन भुगतान कर सकते है।



More Stories
उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ