देहरादून
अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विभिन्न राजनैतिक एवं गैर राजनैतिक संगठनों द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026 को उत्तराखंड बंद का आव्हान किया गया है। उक्त प्रकरण में मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने उपरांत विभिन्न व्यापार मंडलों, टैक्सी/ बस यूनियनों द्वारा प्रकरण में विधिसम्मत कार्रवाई प्रचलित होने के दृष्टिगत उक्त बंद को अपना समर्थन ना देते हुए अपने कार्यों को सुचारू रखने का निर्णय लिया गया है तथा बंद के आव्हान के दृष्टिगत उसमें शामिल लोगों द्वारा जबरदस्ती उनके कार्यो को बाधित करने की संभावना के मद्देनजर एसएसपी देहरादून से पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है।
*आमजन से अनुरोध है कि किसी भी प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से रखें, यदि किसी व्यक्ति द्वारा जबरदस्ती बाजारों को बंद कराने, सार्वजनिक वाहनों को रोकने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी : एसएसपी देहरादून*

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां