देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशो के क्रम मे कार्यवाही करते हुए थाना रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक- 13/10/2026 को रायपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड, किदूवाला, रायपुर बाजार, मालदेवता रोड तथा अन्य संवेदनशील एवं एकांत स्थानों पर चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर खुले में व वाहनों में बैठकर शराब पीने वाले 17 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहाँ उनके विरुद्ध धारा-81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 4250/- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गयी।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कई व्यक्तियों को मौके पर ही सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी, साथ ही होटल संचालकों, ढाबा संचालकों एवं स्थानीय व्यापारियों को भी अपने प्रतिष्ठानो व उसके आसपास सार्वजनिक स्थानों पर लोगो को शराब न पिलाने व इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त मिलने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

More Stories
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम, *उचित दर दुकानों पर साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें अधिकारी-डीएम
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या, *खाद्यान्न की गुणवत्ता और दुकानों की साफ-सफाई पर विशेष जोर, सेक्टर अधिकारियों के साथ खाद्य विभाग के अधिकारी भी तैनात
संदिग्धों की तलाश में लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, *रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 300 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन