ऋषिकेश
दिनांक 19-11-2025 को वादी निवासी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 18-11-2025 को उनकी पुत्री की उसके पति सुमित व ससुराल वालो ने दहेज की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित कर मृत्यु कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0सं0: 522/2025 धारा 80(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलासं के माध्यम से भी अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी गई, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 23-11-2025 को मुखबिर की सूचना पर मृतका के पति अभियुक्त सुमित जाटव को पुराना रेलवे स्टेशन मन्दिर के पास स्थित खाली ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार:-*
सुमित जाटव पुत्र विनोद जाटव निवासी: निकट मार्डन स्कूल, जाटव बस्ती रेलवे रोड, थाना ऋषिकेश, देहरादून
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 निखिलेश बिष्ट
2- का0 रूपेश कुमार

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण