देहरादून
दिनांक: 18-02-26 को कोतवाली पटेलनगर पर वादी राजेश अग्रवाल पुत्र स्व0 राधेश्याम अग्रवाल निवासी पंडितवाडी पो0 प्रेमनगर जनपद देहरादून द्वारा लिखित तहरीर दी कि शिमला बाईपास रोड स्थित उनके राजेश फ्यूल पैट्रोल पम्प में दिनाँक 17-02-2026 को डम्फर सवार 03 व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन में डीजल डलवाया गया, इस दौरान पैसों के भुगतान को लेकर उनका पेट्रोल पंप कर्मियों से विवाद हो गया तथा मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-07-बीजे-0090 से आये उनके परिचित द्वारा पैट्रोल पम्प पर आकर पैट्रोल पम्प पर आग लगाने की कोशिश करते हुए पेट्रोल पंप कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-146/2026 धारा 327(2)/62/351(20 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गयी, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए घटना में शामिल 01 अभियुक्त अनस पुत्र अकरम को दिनाँक 22-02-2026 को मोहिनी रोड रिस्पना नदी के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
अनस पुत्र अकरम निवासी परवल गाँव, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी नयागाँव
2- का0 अरुण कुमार

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न