देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वालों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
विगत 15 दिनों में थाना रायपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 258 व्यक्तियों को पुलिस की बस सेवा के माध्यम थाने लाया गया। जहाँ सभी व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 1,03,500 /- रू0 का जुर्माना वसूला गया, साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों को न करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 87 व्यक्तियों के 185 एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत वाहनों को सीज करते हुए सभी 87 वाहन चालकों को किया गया, जिनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट आर0टी0ओ0 कार्यालय को प्रेषित की गई। अभियान लगातार जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण