
देहरादून
आज दिनांक 29-11-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में स्थित घुडसाल का निरीक्षण किया। एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी नेशनल गेम्स एंव आल इण्डिया घुड़सवारी पुलिस प्रतियोगिता के दृष्टीगत अस्तबल का निरीक्षण कर पुलिस परिवार से जुडे 06 नए अश्वों की कार्यकुशलता का जायजा लिया गया। साथ ही अश्वों के घुडसवारों से मुलाकात कर उनसे अश्वों से सम्बन्धित समस्याओं तथा सुझावों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।
इसके उपरान्त एसएसपी दून द्वारा राज्य स्थापना दिवस परेड़ का मुख्य आकर्षण रहे मुख्य अश्व देवा से मुलाकात कर उसे अपने हाथों से गुड व चना खिलाकर दुलार किया गया। एसएसपी दून द्वारा अस्तबल में नियुक्त कार्मिकों को अश्वों के खानपान एवं रहन सहन के साथ-साथ बढ़ती ठंण्ड के मध्यनजर अश्वों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिये गये। वर्तमान समय में जनपद के अस्तबल में कुल 21 घोड़े मौजूद है। आगामी नेशनल गेम्स एंव आल इण्डिया घुड़सवारी पुलिस प्रतियोगिता के दृष्टीगत वर्तमान समय में पुलिस लाईन देहरादून में 15 घुडसवारों का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें प्रथम बार 04 महिला घुड़सवार शामिल हुई है।



More Stories
उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ