मसूरी
दिनाँक : 21-06-25 को वादी अशीष पंवार पुत्र आलम सिंह पंवार निवासी दिरा गांव टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली मसूरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक: 21-06-25 को समय 1:00 से 2:00 बजे के बीच दिन में केमप्टी टैक्सी स्टैंड के पास पर्यटक युवकों द्वारा लड़कियों का पीछा कर उन्हें परेशान किया जा रहा था, स्थानीय व्यक्तियों द्वारा जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उनके द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट की गई । प्रार्थना पत्र के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली मसूरी पर तत्काल *मु0अ0सं0: 23/25 धारा 118 (1),75(3),78(2)* अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अल्प समय मे ही 02 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त* 1. करण पुत्र टेकचंद निवासी साकुड जालंधर पंजाब । 2. मनीष कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी उपरोक्त
अन्य अभियुक्तों ki जानकारी कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी l

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां