देहरादून
उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, तीव्र विकास, पर्यटन संभावनाओं एवं सुशासन मॉडल से कराया अवगत
मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए’
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार