
देहरादून
आज पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो व परिजनों को रंग लगा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।
होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गानों पर पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जनपद में नियुक्त महिला अधिकारियों द्वारा डांस करते हुए पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
होलिका दहन कार्यक्रम के जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी /कर्मचारी व पुलिस कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

More Stories
युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने व वाहन को क्षतिग्रस्त करने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 16 वारंटियों को किया गिरफ्तार
डोईवाला क्षेत्र से गुम हुए 6 नाबालिग बच्चों को 06 घन्टे की अल्पावधि मे पुलिस ने सकुशल हरिद्वार से किया बरामद