दिल्ली
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनसे उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स आदि के लिए अधिक से अधिक भर्ती रैलियां आयोजित करने को कहा है ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बताया कि जब वह लोकसभा में रक्षा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने उत्तराखंड में कई बार सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाई थी। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि उत्तराखंड शत प्रतिशत साक्षर हो चुका है और युवाओं का फिजिकल स्टैमिना भी अच्छा है, यहाँ हर परिवार से कोई न कोई सेना में है। इसलिए उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स और थल सेना की अधिक से अधिक भर्तियां करवाई जाएं ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित