देहरादून
दिनांक – 13/06/2026 की सांय सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरागी वाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष से आए व्यक्तियों 01ः रज्जाक पुत्र मासूम, 02: अमन पुत्र मासूम , 03: यूनूस पुत्र महबूब तथा 04: जावेद पुत्र मासूम 05: इम्तियाज पुत्र शम्स 06: शहबाज 07: शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, 08: मासूम पुत्र स्व0 महबूब 09: आदिल पुत्र इम्तियाज, 10: शमून पुत्र जब्बार, 11: सलमान पुत्र युनुस 12: इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों द्वारा दूसरे पक्ष के 03 व्यक्तियों अशोक कुमार पुत्र भगवत प्रसाद, विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा विगत दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर मु०अ०स०- 134/2026, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत 01ः रज्जाक पुत्र मासूम, 02: अमन पुत्र मासूम , 03: यूनूस पुत्र महबूब तथा 04: जावेद पुत्र मासूम 05: इम्तियाज पुत्र शम्स 06: शहबाज पुत्र शहीद 07: शराफत अली पुत्र स्व0 लियाकत, 08: मासूम पुत्र स्व0 महबूब 09: आदिल पुत्र इम्तियाज, 10: शमून पुत्र जब्बार, 11: सलमान पुत्र युनुस 12: इन्तेजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमो का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 04 अभियुक्तों 01: रज्जाक पुत्र मासूम 02: सलमान पुत्र युनुस 03: जावेद पुत्र मासूम 04: शहबाज पुत्र शहीद को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01: रज्जाक पुत्र मासूम
02: सलमान पुत्र युनुस
03: जावेद पुत्र मासूम
04: शहबाज पुत्र शहीद
(समस्त निवासीगण बैरागीवाला, थाना सहसपुर जनपद देहरादून)
*देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।*
*कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा।*
*पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री*

More Stories
बेरागीवाला हत्या प्रकरण में पुलिस सख्त, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य खबर का किया खंडन, झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान