देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को देर सांय सचिवालय में उपनल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। संघ के पदाधिकारियों ने उपनल कर्मचारियों के अप्रैल माह में आयोजित होने वाले अधिवेशन हेतु भी मुख्यमंत्री को आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त