
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-
*01: थाना सहसपुर*
सहसपुर पुलिस द्वारा दिनांक – 10/10/2026 को चैकिंग के दौरान निकट काली मंदिर केदारवाला से 01 अभियुक्त आदर्श पुत्र स्व0 जयपाल को लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य की 7.85 ग्राम अवैध स्मैक व 9870/- रूपए के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 262/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
आदर्श पुत्र स्व0 जयपाल निवासी केदारावाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- 7.85 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत ढाई लाख रूपए)*
2- 9870/- रूपए नगद
*02 : कोतवाली विकास नगर :*
दिनांक 10/10/2026 को कोतवाली विकास नगर पर गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान देहरादून पोंटा राजमार्ग से कुंजा जाने वाले प्रा0 विद्यालय के पास से 01 अभियुक्त इश्तकार पुत्र स्व0 अल्ताफ को 5.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0-312/2026 धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक प्रकरणों में जेल जाना प्रकाश में आया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
01- इश्तकार पुत्र स्व0 अल्ताफ निवासी कुंजा ग्रान्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी*
01- 5.58 ग्राम अवैध स्मैक
*(अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रुपये)*
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त**
01-मु0अ0सं0- 399/2018 धारा -60 आबकारी अधि0 कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ।
02-मु0अ0स0- 39/2020 धारा -429 भादवि व धारा 3/5/11 गौ वंश अधि0 कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
03-मु0अ0सं0- 312/2026 धारा -8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

More Stories
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय-सुभारती अस्पताल में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण सम्मान समारोह का आयोजन, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की, कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मश्री भगत सिंह कोश्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ