देहरादून
औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानो में कार्यरत श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किये जा रहे धरना- प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदर्शन की आड़ में पथराव की घटना को भी अंजाम देते हुए शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसके दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र०) देहरादून द्वारा जनपद में स्थित औद्योगिक अस्थानों सेलाकुई, सिडकुल परिसर में तत्काल प्रभाव से धारा 163 BNSS लागू की गई है।
आज दिनाँक – 17/05/2026 को सम्पूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सेलाकुई क्षेत्र में फ़्लैग मार्च किया गया।
फ़्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा आम जन को क्षेत्र में लागू की गई धारा 163 BNSS के संबंध में जानकारी देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई, साथ ही शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

More Stories
आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, पुलिस ने उतारी खुमारी, शान्ति भंग मे एक हुड़दंगी को किया गिरफ्तार, कार को किया गया सीज
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट