August 22, 2026

सार्वजनिक स्थान पर गुंडई दिखाने वालो के सर से पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत, 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

दिनांक – 21/08/2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली प्रेमनगर को प्रेमनगर क्षेत्र में नेक्स्ट हॉस्टल के पास कुछ लोगो द्वारा आपस मे मारपीट व हुडदंग किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन में मौके पर सड़क पर दो वाहन, बस व फार्च्यून कार खड़े हुए दिखाई दिए, जिनके पास 02 व्यक्तियों के मध्य आपस में झगड़ा हो रहा था, जिनमें से एक व्यक्ति द्वारा अपने हाथ में डंडा पकड़ा हुआ था तथा दूसरे व्यक्ति के हाथ में पिस्टल थी।

प्राप्त फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा मौके पर झगड़ा करने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनमें से एक व्यक्ति की पहचान स्थानीय लोगों द्वारा झाझरा निवासी गौरव के रूप में की गई। जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान की बस चलता है तथा अपने वाहन को लेकर रात्रि में अपने घर मांडू वाला जा रहा था। नेक्स्ट हॉस्टल के पास एक फॉर्च्यूनर वाहन चालक बीच सड़क पर गाड़ी की लाइट को हाई बीम करके खड़ा था, जिसे उसके द्वारा हॉर्न देकर हटने को कहा गया, पर फॉर्च्यूनर के चालक द्वारा अपनी गाड़ी को सड़क से नहीं हटाया। इस बात को लेकर उन दोनों के मध्य आपस में विवाद हो गया तथा उसके द्वारा गाड़ी से डंडा निकालकर फॉर्च्यूनर चालक पर वार कर दिया, इस दौरान फॉर्च्यूनर चालक का एक अन्य साथी मौके पर पहुँचा तथा उन दोनों के द्वारा अपने पास रखी पिस्टल दिखाकर उसे धमकाते हुए उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की गई।

बस चालक से पूछताछ में उक्त व्यक्तियों की पहचान नीरज राजपूत तथा मनीष नेगी के रूप में हुई तथा उक्त दोनों व्यक्तियों के उपचार हेतु ग्राफिक एरा अस्पताल में जाने की जानकारी पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 02 अन्य व्यक्तियों को ग्राफिक एरा अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में बस ड्राइवर को दिखाई गई लाइसेंसी पिस्टल, जो नीरज राजपूत के नाम पर है, बरामद हुई। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने, घातक हथियार का प्रदर्शन कर दुसरो के जीवन को खतरे में डालने, लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग करने आदि के संबंध में कोतवाली प्रेमनगर पर मु०अ०सँ०- 174/26, धारा- 125/133/194/3(5)/351/352 BNS तथा 27 आर्म्स अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से बरामद पिस्टल के लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- गौरव पुत्र ललित सिंह निवासी चंदन की पुलिया वार्ड नंबर 9, कोतवाली प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष
2- मनीष नेगी पुत्र पीतांबर सिंह निवासी मांडूवाला, कोतवाली प्रेम नगर, देहरादून, उम्र 31 वर्ष
3- नीरज राजपूत पुत्र महावीर सिंह निवासी भाऊवाला, थाना सेलाकुई, उम्र 40 वर्ष

*विवरण बरामदगी :-*

1- एक पिस्टल लाइसेंसी 32 बोर
2- 05 जिंदा कारतूस
3- घटना में प्रयुक्त डंडा
4- घटना में प्रयुक्त वाहन फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या Uko7HF-0102

*पुलिस टीम:-*

1- व०उ०नि० मुकेश थलेड़ी, कोतवाली प्रेमनगर
2- उ०नि० अमित शर्मा, चौकी प्रभारी झाझरा
3- उ०नि० जैनेन्द्र राणा चौकी प्रभारी बिधौली
4- उ०नि० जितेंद्र कुमार
5- उ०नि० नौशाद अंसारी
6- का० संदीप
7- का० अनीस
8- का० संजय
9- का० जगजोत

About Author

You may have missed