
देहरादून
वर्तमान में प्रचलित *”ऑपरेशन प्रहार”* के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों/जनपदों से आकर रहने वाले किराएदारो, फड़/ फेरी/ठेली वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन/चेकिंग हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को पटेलनगर, विकासनगर, रानीपोखरी तथा सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा उक्त स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान 01 हज़ार से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 52 मकान मालिकों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान करते हुए 05 लाख 20 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया तथा संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे 28 संदिग्धों को थाने पर लाकर नाम पता तस्दीक करते हुए उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 7000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल