देहरादून
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज दिनांक: 31-12-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा काफी संख्या में बाहरी प्रदेशो से पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटो पर जाकर नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए अच्छी डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के साथ अपने व्यवहार को सौम्य रखने तथा जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए गए।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आम जन को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था की आम जन द्वारा सराहना करते हुए एसएसपी देहरादून को धन्यवाद दिया गया।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न