देहरादून
रानीपोखरी निवासी एक महिला द्वारा थाना रानीपोखरी पर आकर अपनी नाबालिक पुत्री उम्र 16 वर्ष के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी में तत्काल मु0अ0स0- 05/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाबालिक बालिका की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर थानाध्यक्ष रानीपोखरी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए नाबालिक युवती के परिजनो व दोस्तों से पूछताछ करते हुए सर्विंलांस के माध्यम से गुमशुदा युवती के सम्बंध में जानकारी की गई, तो अनिल नाम के युवक द्वारा नाबालिक युवती को बहला-फुसला कर अपने साथ भगाकर ले जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में सम्भावित स्थानो दिल्ली, मेरठ, रेवाडी, हरियाणा आदि स्थानो पर दबिशे दी गयी, इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त अनिल, जो रानीपोखरी क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास मजदूरी का कार्य करता था, उक्त ठेकेदार से अपने पैसे लेने वापस रानीपोखरी आ रहा है, सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनिल पुत्र रामबीर निवासी ग्राम धमनी, थाना जहांगीराबाद, जिला बुलन्दशहर, उ0प्र0 को दिनांक 23/01/2025 को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से नाबालिक युवती को सकुशल बरामद किया गया।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
अनिल पुत्र रामबीर, निवासी ग्राम धमनी, थाना जहांगीराबाद, जिला बुलन्दशहर, उ0प्र0, उम्र 19 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 ज्योति
2-अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
3-हे0का0 सचिन मलिक
4-का0 करमजीत
5-म0का0 मीनू
6-का0 चालक चैनपाल
7-हे0का0 किरन (एस0ओ0जी0 देहरादून)

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न