Dehradun:- उत्तराखण्ड में दो दिन से प्रदेश भर में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। उधर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (मंगलवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से रात के समय ठंड का ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठंड से थोड़ा राहत मिलेगी। लेकिन पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदलने पैटर्न के चलते तापमान में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे।

More Stories
तबाही का मंजर: नीति घाटी के तमक में फटा बादल, 40 मीटर का पुल बहा, उफान पर आए नाले ने जमकर कहर बरपाया, कई गांवों का तहसील से संपर्क टूटा
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार